उदयपुर 23 दिसंबर 2021: देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों में लगातार इजाफा देखा जा रहा हैं। बीते 24 घंटे में चार राज्यों में ओमिक्रॉन विस्फोटक तेजी से फैलता दिख रहा है।
आज देश भर में कोरोना वैरिएंट ओमिक्रोन के 64 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें से तेलंगाना में 14, तमिलनाडु में 33, कर्नाटक में 12 और केरल में 5 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह देशभर में अब कुल ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या लगभग 325 पहुँच गई है।