Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / रूडसिको की 62वीं बोर्ड बैठक— —अमृत योजना व बजट घोषणाओं के कार्यों के लिए ₹5,530 करोड़ से अधिक के ऋण को मिली स्वीकृति

clean-udaipur रूडसिको की 62वीं बोर्ड बैठक— —अमृत योजना व बजट घोषणाओं के कार्यों के लिए ₹5,530 करोड़ से अधिक के ऋण को मिली स्वीकृति
Aayushman Bhatt January 22, 2026 09:44 AM IST
जयपुर, 21 जनवरी। नगरीय विकास एवं आवासन विभाग मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा, की अध्यक्षता में रूडसिको (RUDSICO) की 62वीं बोर्ड बैठक बुधवार को स्वायत्त शासन विभाग के सभागार में आयोजित की गई।
 
बैठक में पूर्व में स्वीकृत बोर्ड मिनिट्स का अनुमोदन किया गया। इसके साथ ही नवीन एजेण्डा के अंतर्गत अमृत योजना के तहत राज्यांश निकाय अंशदान के लिए हुडको से ₹3,980 करोड़ के ऋण को स्वीकृति प्रदान की गई।
 
इसके अतिरिक्त बजट घोषणा 2024-25 एवं 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु ₹1,550.245 करोड़ के ऋण को आर.यू.डी.एफ. के अंतर्गत हुडको एवं अन्य वित्तीय संस्थाओं से लिए जाने का अनुमोदन भी बैठक में किया गया।
 
मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार शहरी अधोसंरचना को सुदृढ़ करने, नागरिक सुविधाओं के विस्तार तथा विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृत परियोजनाओं का क्रियान्वयन उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ तय समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए।
 
बैठक में प्रमुख शासन सचिव, नगरीय विकास एवं आवासन विभाग श्री देबाशीष पृष्टि, जयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त श्री सिद्धार्थ महाजन, शासन सचिव स्वायत्त शासन विभाग श्री रवि जैन, रूडसिको के कार्यकारी निदेशक श्री हरिमोहन मीणा, वित्तीय सलाहकार श्री देवाराम शिवरण एवं बोर्ड सदस्य उपस्थित रहे।
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS