उदयपुर में रात 11 बजे तक 6 और कोरोना पॉजिटिव, आँकड़ा पहुँचा 263 !
???कोरोना की चैन तोड़ने हेतु घर तोड़ने हेतु घर पर ही रहना है।?????
उदयपुर में कोरोना रोगियों के मिलने का सिलसिला आज देर रात तक भी जारी रहा। रात 10 :45 बजे तक आज कुल नए 39 कोरोना पॉजिटिव रोगियों के केस सामने आए है।
सुबह 9.30 बजे की रिपोर्ट में जिले में 155 लोगों की सैंपल जांच रिपोर्ट में 143 की रिपोर्ट नेगेटिव आयी थी और 12 पॉजिटिव मिले थे।
दोपहर 1 बजे प्राप्त रिपोर्ट में 93 सैंपल में से 83 कोरोना नेगेटिव पाए गए और 10 पॉजिटिव कांजी का हाटा क्षेत्र से मिले है।
इसके बाद शाम 4 बजे 92 सैंपल के जांच रिपोर्ट में 90 नेगेटिव और 2 पॉजिटिव मिले है।
इनमें एक फतहपुरा के पंचरत्न क्षेत्र से जो एमबी हॉस्पिटल स्टाफ है और दूसरा सलूम्बर क्षेत्र से संक्रमित के परिवार से है।
शाम 6 बजे 106 जाँचो में से 105 नेगेटिव केस पाए गए है और 1 व्यक्ति सलुम्बर के संक्रमित परिवार से कन्फर्म हुआ है।
रात 8 बजे CMHO उदयपुर से मिली सूचना के अनुसार 8 नए संक्रमितों की हॉट स्पॉट इलाके से पुष्टि की गई है।
रात 10 :45 बजे उदयपुर CMHO दिनेश खराड़ी की सूचना के अनुसार 107 लोगों की कोरोना जाँच में से 101 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है । शेष 6 लोग शहर के हॉट स्पॉट एरिया से संक्रमित पाए गए है।
इस तरह उदयपुर में कुल आँकड़ा 263 पर पहुंच गया है।