उदयपुर में आज दिन में 3 बजे 6 प्रवासी कोरोना पॉजिटिव रोगियों की पुष्टि !
उदयपुर में जहां कोरोना रोगियों के मिलने का सिलसिला पिछले 2 दिन से थमता नजर आ रहा था ,वहीं आज सुबह से अब तक लगभग 8 प्रवासी कोरोनावायरस पॉजिटिव रोगियों के मिलने की पुष्टि हुई है।
उदयपुर सीएमएचओ दिनेश खराड़ी से मिली जानकारी के मुताबिक दिन में 3:00 बजे 7 रोगियों की जांच में से 6 रोगियों को कोरोनावायरस होने की पुष्टि हुई है। यह सभी छह प्रवासी लोग अहमदाबाद और मुंबई से आए हुए हैं। इन छह कोरोना पॉजिटिव रोगियों में से तीन केजड़ (सराडा ) ,एक गिंगला (सलूंबर) एक बड़ावली (सेमारी सराडा) और एक भूवाणा उदयपुर से ताल्लुक रखते हैं।
इस प्रकार उदयपुर में कोरोना 576 पहुंच गया है