उदयपुर में देर रात 6 नए कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि,1 भूपालपूरा,2 हिरण मगरी और 3 काँजी हाटा के निवासी!
उदयपुर में देर रात 11 बजे 6 नए कोरोना पॉजिटिव रोगियों के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन संक्रमितों में ज्यादातर 25 से 40 वर्ष के व्यक्ति है जिस कारण इनके स्वस्थ होने की पूरी उम्मीद है। इन नए संक्रमितों में 1 व्यक्ति भूपालपुरा से,2 जने (पति-पत्नी) हिरण मगरी से और 3 लोग काँजी के हाटा के निवासी है ।
उदयपुर में कोरोना विस्फोट के आज के शुरुआती आंकड़ों ने उदयपुर वासियो का दिल दहला दिया। इसके बाद 58 नए कोरोना पॉजिटिव रोगियों के साथ अन्य 6 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरे आने लगी।
लेकिन रात 8 बजे CMHO दिनेश खराड़ी ने कहा कि अन्य 5 रोगियों की जाँच रिपीट टेस्ट थे जिसने अलग लिस्ट में आने के कारण कंफ्यूजन पैदा कर दिया। उस समय तक केवल 80 रोगियो के होने की बात कही जा रही थी।
लेकिन रात 9 बजे CMHO दिनेश खराड़ी ने बताया कि उदयपुर में आज तक केवल 79 कोरोना पॉजिटिव है और 1 नाम 58 वाले रोगियों की लिस्ट में रिपीट हो गया था।