उदयपुर में रात 9 तक 6 नए कोरोना पॉजिटिव और मिले , आंकड़ा पहुँचा 133 !
उदयपुर में कोरोना पॉजिटिव रोगियों की संख्या में इजाफा होता चला जा रहा है । 10 मई 2020 की रात 9 :15 बजे तक उदयपुर में 6 नए कोरोना मरीज सामने आने की पुष्टि उदयपुर CMHO दिनेश खराड़ी ने कर दी है।
इस तरह उदयपुर में कुल मिलाकर रात 9 :15 बजे तक अब तक 133 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के होने की पुष्टि हो गई है।