उदयपुर में रात 8 : 40 पर 6 नए कोरोना पॉजिटिव रोगियों की पुष्टि हुई,सभी रिलायन्स मार्ट वाले क्लोज़ कॉनटेक्ट्स !
उदयपुर में रात 8 : 40 पर 6 नए कोरोना पॉजिटिव रोगियों की पुष्टि हुई है। 6 संक्रमित लोग रिलायन्स मार्ट ,सेक्टर 11,में पाए गए केस के क्लोज़ कॉन्टेक्ट्स है।
इससे पहले उदयपुर में देर रात 21 कोरोना पॉजिटिव रोगीयों के मिलने की पुष्टि उदयपुर CMHO दिनेश खराड़ी द्वारा रात 12 बजे की गई थी। 60 लोगो की कोरोना जाँचो में 39 व्यक्ति कोरोना नेगेटिव पाए गए थे और 21 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
संक्रमितों में 10 व्यक्ति पूर्व में आये केसेस के क्लोज कॉन्टेक्ट्स है जिनमे से 5 व्यक्ति सेक्टर 7 हिरण मगरी से,1 व्यक्ति सैक्टर 4 हिरण मगरी से,1 व्यक्ति सही विहार,राधा कृष्ण वाटिका के पास से ,1 व्यक्ति मेहतो का टिम्बा, धानमंडी से,1 व्यक्ति नानी गली ,जगदीश चौक से और 1 व्यक्ति ESIC हॉस्पिटल से संक्रमित पाया गया है।
GMCH अस्पताल के 2 कोरोना वारियर्स हेल्थ नर्सिंग स्टाफ भी संक्रमित पाए गए थे।
इसके साथ ही 9 नए पेशेंट है जिनमे से 1 व्यक्ति चूँगी नाका, सेक्टर 14 से,1 हाई स्कूल के पास सवीना से,1 साकरोदा (कुराबड़) से ,1 व्यक्ति कुण (लसाडिया) से, 2 व्यक्ति पुलिस स्टेशन गोवर्धन विलास के मुल्ज़िम,1 व्यक्ति कोल्यारी (झाड़ोल) से और 1 व्यक्ति ऋषि नगर, उदयपुर से कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
इस तरह उदयपुर में 2 जुलाई की रात 8 :55 उदयपुर में कोरोना संक्रमितों का कुल आँकड़ा 740 हो गया है।