उदयपुर में कोरोना का कहर,58 नए कोरोना पॉजिटिव मिले !
उदयपुर में कोरोना का कहर,58 नए कोरोना पॉजिटिव मिले !
उदयपुर में कांजी के हाटे इलाके में कोरोना मरीज मिलने के बाद सूरजपोल के जोगीवाड़ा इलाके में एक महीना पॉजिटिव पाई गई थी। इसके बाद उदयपुर प्रशासन ने मैराथन स्कैनिंग करते हुए सूरजपोल के आसपास के रहने वाले लोगों की मैराथन मेडिकल स्कैनिंग करवाई थी और इसी स्कैनिंग में सूरजपोल इलाके के 58 लोगों को एक साथ कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हो गई है।
काँजी के हाटे में 53,नेहरू बाजार में 1,मीना पाडा में 1,नीमच माता में 1 ,हरिदास जी की मगरी में 1 नए कोरोना पॉजिटिव और अन्य इलाकों में 2 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने की सूचना है।
एक साथ 58 कोरोना संक्रमित नए सामने आने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे में कर्मियों ने कमर कसते हुए तैयारियां शुरू कर दी है।नगर निगम उदयपुर सैनीटाइजेसन के लिए गाड़ियां मौके पर भेज रहा है। इसके साथ ही घर घर स्कैनिंग का काम युद्ध स्तर पर शुरू किया गया है।
अधिकांश कोरोना पॉजिटिव मरीज सूरजपोल थाना क्षेत्र से बताए जा रहे है।