बढ़ते जा रहे कोरोना संक्रमित,उदयपुर में दिन में 3 बजे 58 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि !
उदयपुर में पिछले 4 दिनों से कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। जहां कल 27 अगस्त 2020 को उदयपुर में कुल 158 कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई थी ,वही आज दिन में 3:00 बजे उदयपुर सीएमएचओ डॉ दिनेश खराड़ी की सूचना के अनुसार 629 लोगों की जांच रिपोर्ट में 571 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है साथ ही 58 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
कोरोना संक्रमतों में तीन कोरोना वारियर हैं, जिनमें तीन ही व्यक्ति कॉन्स्टेबल और हेड कांस्टेबल हैं और पुलिस लाइन टेकरी में कार्यरत हैं।
वही कोरोना संक्रमित रोग के 26 क्लोज कांटेक्ट हैं जिनमें तीन व्यक्ति जय श्री कॉलोनी (बोहरा गणेश जी) से ,एक व्यक्ति अशोक नगर (भोपालपुरा) से, एक व्यक्ति सोना शहरी (कुम्हारवाड़ा) से ,तीन व्यक्ति कुराबड (गिर्वा) से, एक व्यक्ति न्यू भैरव नगर (प्रताप नगर) से, एक व्यक्ति सुखदेवी नगर (बेदला) से, एक व्यक्ति न्यू राजेंद्र नगर (गारियावास) से, एक व्यक्ति नाकोड़ा नगर (सेक्टर 3) से, एक व्यक्ति छबीला भैरूजी (सिंधी बाजार) से ,एक व्यक्ति ठक्कर बाबा कॉलोनी (सूरजपोल) से ,एक व्यक्ति मेलडी माता सेक्टर 14 (गोवर्धन विलास) से, तीन व्यक्ति रोशन कॉलोनी (सवीना)से ,तीन व्यक्ति राजस्थान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी (सेक्टर 14 )गोवर्धन विलास से, एक व्यक्ति आई ब्लॉक (सेक्टर 14) गोवर्धन विलास से ,चार व्यक्ति आईडीएफसी बैंक से जिन में एक व्यक्ति एफ ब्लॉक (सेक्टर 14) गोर्धन विलास से, एक व्यक्ति मोती मगरी स्कीम से, एक व्यक्ति जी ब्लॉक (सेक्टर 14) से और एक व्यक्ति गोखरा मगरी (तितरडी) से संक्रमित पाया गया है।
वही कोरोना संक्रमित रोग के 29 नए केस हैं जिनमें एक व्यक्ति स्वामी नगर से एक व्यक्ति बरकत कॉलोनी (सवीना) से, एक व्यक्ति बाजार मोहल्ला (बारापाल) से, एक व्यक्ति मोक्ष मार्ग (भोपालपुरा) से, एक व्यक्ति नीमच खेड़ा (देवाली) से, एक व्यक्ति रूप नगर (सेक्टर 3) से, एक व्यक्ति तेलीवाड़ा (धान मंडी) से, दो व्यक्ति दक्षिण आयड़ से, एक व्यक्ति शुभम कॉम्पलेक्स (सेक्टर 4) से, एक व्यक्ति छेटी रामपुरा उदयपुर से, एक व्यक्ति किशन की घाटी (डबोक) से, एक व्यक्ति आदर्श नगर (तितरडी) से, एक व्यक्ति कुम्हारवाडा (केसरियाजी) से, एक व्यक्ति एकलव्य कॉलोनी (मल्लातलाई) से, एक व्यक्ति मेनार (वल्लभनगर) से, एक व्यक्ति छोटी ब्रह्मपुरी से, एक व्यक्ति राजस्थान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी (सेक्टर 14) से, एक व्यक्ति विद्या नगर (सेक्टर 4) से, एक व्यक्ति शास्त्री सर्कल से, एक व्यक्ति दलाल हॉस्पिटल के पास (अशोकनगर) से, एक व्यक्ति निर्मला विहार (सेक्टर 3) से, एक व्यक्ति घासा (मावली) से, एक व्यक्ति जवाहर जैन स्कूल के पीछे (सेक्टर 11) से, एक व्यक्ति सेक्टर 13 से ,दो व्यक्ति दक्षिण सुंदरवास से, एक व्यक्ति जवाहर नगर (पटेल सर्कल) से और एक व्यक्ति राम सिंह जी की बाड़ी (सेक्टर 11) से कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
इस तरह 27 अगस्त 2020 के दिन में 3:00 बजे तक उदयपुर में अब तक कोरोनावायरस मरीजों का आंकड़ा 2668 पहुंच गया है