तबलीगी जमात की आँच पहुंची उदयपुर तक ,आशंका के आधार पर 5 लोगों को किया क्वॉरेंटाइन !
दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए लोगों के कारण कोरोना पीड़ित मिलने के बाद जहां पूरे भारत में हड़कंप मच गया वहीं भारत सरकार ने मंगलवार को कहा कि इस साल 1 जनवरी से देश में तबलीगी जमात में शामिल होने के लिए लगभग 2100 विदेशी भारत आए और उनमें से सभी ने पहले दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मुख्यालय में आमद दर्ज कराई थी।
तबलीगी जमात के लोगों द्वारा पूरे भारत भर की मस्जिदों में कोरोना महामारी के प्रसार को देखते हुए राज्य सरकारें सतर्क हो चुकी हैं और राजस्थान के विभिन्न शहरों में तबलीगी जमात से जुड़े लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। इसी क्रम में उदयपुर में अंबामाता थाना क्षेत्र से तबलीगी जमात के पांच लोगों को पुलिस ने पकड़ कर स्वास्थ्य विभाग के हवाले कर दिया है। इन सभी लोगों को रानी रोड स्थित ओटीसी भवन में क्वॉरेंटाइन किया गया है।
सूत्रों के अनुसार ओटीसी भवन में क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों में अब्दुल कादिर, मोहम्मद आदिल ,मोहम्मद अली शामिल है जो कि राता खेत गवरी चौक उदयपुर निवासी हैं। वही महमूद खान जय श्री कॉलोनी निवासी हैं और मोहम्मद सलीम निवासी मस्जिद के पास खेरवाड़ा उदयपुर है।
प्रारंभिक सूचना के अनुसार इन सभी लोगों के दिल्ली स्थित निजामुद्दीन मरकज में शामिल होने के कोई प्रमाण सामने नहीं आ रहे हैं ,लेकिन इन लोगों के सीकर में जमात के कार्यक्रम में शामिल होने की खबरें आ रही हैं और स्थानीय प्रशासन को आशंका है कि ये लोग सीकर में स्थित जमात के प्रोग्राम में दिल्ली से आए जमाती लोगों के संपर्क में आए होंगे। उदयपुर प्रशासन ने अलर्ट होते हुए इन पांचों लोगों को फिलहाल अंबामाता थाना क्षेत्र के रानी रोड स्थित ओटीसी भवन में क्वॉरेंटाइन किया है।