Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / जयपुर में 5 नई लैंड पूलिंग योजनाओं का प्रस्ताव, सुनियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार

clean-udaipur जयपुर में 5 नई लैंड पूलिंग योजनाओं का प्रस्ताव, सुनियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार
Aayushman Bhatt March 17, 2026 09:11 AM IST
जयपुर, 16 मार्च। जयपुर विकास आयुक्त श्री सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में सोमवार को जेडीए के चिंतन सभागार में लैंड पूलिंग योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जयपुर के सुनियोजित एवं संतुलित नगरीय विकास को गति देने के उद्देश्य से पाँच नई लैंड पूलिंग योजनाएँ प्रस्तावित की गईं।
 
बैठक में जोन-14 में महल रोड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रामचन्द्रपुरा, विधाणी, रामपुरा उर्फ कंवरपुरा, जयचंदपुरा एवं विमलपुरा (तहसील सांगानेर) में लगभग 350 हैक्टेयर क्षेत्र में दो लैंड पूलिंग योजनाओं का प्रस्ताव रखा गया। इसके अतिरिक्त जोन-8 में सांगानेर, जोन-10 में बस्सी तथा जोन-12 में कालवाड़ क्षेत्र में एक-एक लैंड पूलिंग योजना प्रस्तावित की गई है।
 
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा द्वारा राज्य बजट में प्रदेशभर में 20 नई लैंड पूलिंग योजनाएँ प्रारंभ करने की घोषणा की जा चुकी है। इन योजनाओं के माध्यम से भविष्य में पार्क, सीवरेज लाइन, ड्रेनेज, जलापूर्ति, विद्युत व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, स्कूल एवं शैक्षणिक संस्थानों के लिए भूमि, कम्युनिटी सेंटर, हेल्थ सेंटर/डिस्पेंसरी तथा धार्मिक स्थलों सहित विभिन्न सार्वजनिक सुविधाओं का समुचित विकास किया जाएगा।
 
लैंड पूलिंग योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जयपुर में सुनियोजित शहरी विकास को नई गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध हो सकेंगी।
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS