उदयपुर के सवीना पॉजिटिव महिला के 5 रिश्तेदार भी कोरोना पॉजिटिव !
2 मई 2020 के दिन उदयपुर के सवीना इलाके में 28 वर्षीय कोरोनावायरस महिला मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आसपास के इलाके के लोगों की कोरोनावायरस स्क्रीनिंग का विस्तृत प्लान बनाकर तैयारियां शुरू कर दी। महिला के साथ अन्य 5 रिश्तेदारों को भी एम्बुलेंस में महाराणा भूपाल चिकित्सालय लाया गया था जिनकी कोरोना जाँच की रिपोर्ट अल सुबह आ गयी है जिसमे पाँचो लोगों को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हो गयी है।
उदयपुर CMHO दिनेश खराड़ी ने न्यूज़एजेंसीइंडिया की टीम को फ़ोन पर इस सुचना की पुष्टि कर दी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी गिर्वा द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार कोरोनावायरस एक महिला के घर के आस-पास 1 किमी से 5 किमी एरिया में सर्वे अथवा स्क्रीनिंग का काम किया जाएगा ।