उदयपुर के भोईवाड़ा इलाके से 5 कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों की पुष्टि !
उदयपुर के लिए आज का दिन दुःस्वप्न बनकर आया है । जहां आज दिन में कुमावतपुरा से 13 कोरोनावायरस संक्रमितों की पुष्टि हुई थी ,वहीं अब शाम 5:11 पर उदयपुर सीएमएचओ दिनेश खराड़ी से मिली सूचना के मुताबिक 168 लोगों की कोरोनावायरस 163 व्यक्ति कोरोना नेगेटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही साथ ही पांच व्यक्ति भोइवाड़ा इलाके से कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
आपको बताते चलें कि सुबह 10:30 बजे दो कोरोना पॉजिटिव रोगियों की पुष्टि हुई थी जिसमें से एक व्यक्ति माछला मगरा उदयपुर का निवासी था जो जीएमसीएच हॉस्पिटल में भर्ती था।
शाम 5:11 पर उदयपुर सीएमएचओ से प्राप्त सूचना के मुताबिक चार व्यक्ति बड़ा भोईवाड़ा से पॉजिटिव पाए गए हैं वहीं 1 व्यक्ति छोटा भोईवाड़ा से पॉजिटिव पाया गया है।
इससे पहले शहर के कुमावतपुरा इलाके से आज 13 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है।