शाम 4 बजे तक 5 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि, पॉजिटिव मरीजों का आँकड़ा 287 !
???कोरोना की चैन तोड़ने हेतु घर पर ही रहना है।?????
उदयपुर में कोरोना रोगियों के मिलने का सिलसिला आज सुबह से जारी है। जहाँ सुबह 9 :00 बजे तक नए 19 कोरोना पॉजिटिव रोगियों के केस सामने आए वहीं दिन में 4 बजे तक 05 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है ।
सुबह 9 बजे तक 329 जाँचो में 310 केस नेगेटिव पाए गए है। वही 19 संक्रमितों में से 1 भूपालपुरा, 1 ओस्तवाल नगर,2 धानमंडी,1 अम्बावगढ़ और 14 हॉट स्पॉट एरिया के निवासी थे।
इसके बाद दिन में 4 बजे जारी किए आंकड़ो में 05 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के होने की जानकारी सामने आई है। 90 में से 85 सैंपल नेगेटिव पाए गए है और शेष 05 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले है। ये सभी लोग सेक्टर 14 निवासी है ।
इस तरह उदयपुर में कुल आँकड़ा 287 पर पहुंच गया है।
???कोरोना की चैन तोड़ने हेतु घर पर ही रहना है।?????