Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / उदयपुर में बढ़ते जा रहे कोरोना के मामलें,5 अगस्त को आये 45 केस !

clean-udaipur उदयपुर में बढ़ते जा रहे कोरोना के मामलें,5 अगस्त को आये 45 केस !
News Agency India August 01, 2020 01:06 PM IST

उदयपुर में बढ़ते जा रहे कोरोना के मामलें,5 अगस्त को आये 45 केस !

उदयपुर में धीरे धीरे कोरोना संक्रमितों के मामलें बढ़ते चले जा रहे है। 5 अगस्त की शाम 06:55 पर 06 कोरोना पॉजिटिव रोगी के मिलने की पुष्टि उदयपुर CMHO दिनेश खराड़ी द्वारा की गई। 114 कोरोना जाँचो में से 108 व्यक्ति कोरोना नेगेटिव पाए गए है और 06 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इसके बाद रात 10 :14 मिनट पर 10 कोरोना पॉजिटिव रोगी के मिलने की पुष्टि उदयपुर CMHO दिनेश खराड़ी द्वारा की गयी थी । 181 कोरोना जाँचो में से 171 व्यक्ति कोरोना नेगेटिव पाए गए और 10 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

शाम 06:55 पर 06 कोरोना पॉजिटिव रोगियों में 06 मरीज क्लोज कांटेक्ट है जिनमे 03 व्यक्ति जड़ियो की ओल (घंटाघर) से , 01 व्यक्ति न्यू अशोक विहार (सुखेर) से , 01 व्यक्ति धानमंडी से और 01 व्यक्ति बैंक ऑफ़ बड़ौदा एटीएम के पास (सवीना) से कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

रात 10 :14 मिनट पर भीण्डर से 10 कोरोना पॉजिटिव रोगियों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और ये 10 व्यक्ति क्लोज कांटेक्ट है।

इससे पहले उदयपुर में 05 अगस्त 2020 के दिन में 02:42 पर 29 कोरोना पॉजिटिव रोगी के मिलने की पुष्टि उदयपुर CMHO दिनेश खराड़ी द्वारा की गई थी । 468 कोरोना जाँचो में से 439 व्यक्ति कोरोना नेगेटिव पाए गए है और 29 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे ।

कोरोना पॉजिटिव रोगियों में 09 कोरोना वारियर है जिनमें 08 राजस्थान रोडवेज से और 01 कर्मचारी नगर निगम उदयपुर से पॉजिटिव पाया गया है।

संक्रमितों में 09 क्लोज कॉनटेक्ट्स है जिनमें 05 व्यक्ति ब्रह्मपुरी (तितरडी) से,02 व्यक्ति टैगोर नगर (सेक्टर 4) से, 01 व्यक्ति काँजी का हाटा से और 01 व्यक्ति नागदा मोहल्ला, भीण्डर से कोरोना पॉजिटिव पाया गया है ।

10 नए केस में 01 व्यक्ति पानेरियो की मादड़ी (सेक्टर 04) से, 01 ब्राह्मणों का मोहल्ला (नाई) से,01 व्यक्ति सूर्या एस्टेट हाउसिंग सोसायटी (सेक्टर 11) से, 01 व्यक्ति आदिनाथ कॉलोनी (प्रतापनगर) से, 01 व्यक्ति झामर कोटड़ा रोड (एकलिंग पूरा) से, 01 व्यक्ति गोवर्धन विलास के थाने के कैदी से, 01 व्यक्ति कल्याणपुर (ऋषभदेव ) से , 01 व्यक्ति हाउसिंग बोर्ड,(सेक्टर 14 ) से और 01 व्यक्ति सेक्टर 11 से कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

1 प्रवासी व्यक्ति सूरत से आया है और ब्राह्मणों की सेहरी निवासी नान्देशमा भी कोरोना संक्रमित पाया गया है ।

उदयपुर में 5 अगस्त रात 10:14 तक 1471 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके है और 1168 व्यक्ति उपचार के बाद सही हो चुके है। साथ ही 1125 व्यक्ति अस्पताल से डिस्चार्ज किये जा चुके है। उदयपुर में कोरोना पॉजिटिव एक्टिव केस की संख्या 287 है।


Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk. www.newsagencyindia.com will not be liable for any losses and/or damages in connection with the use of our website.

 

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS