उदयपुर के गायरीयावास की 48 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव, लग सकता है इलाके में कर्फ्यू !
उदयपुर के गायरीयावास की 48 वर्षीय महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना आ रही है और सूत्रों के अनुसार पूरे गारियावास इलाके के आसपास के क्षेत्र में कर्फ्यू लगाने की तैयारियों में उदयपुर प्रशाषन जुट गया है।
सूत्रों के अनुसार उक्त महिला आज सुबह ही महाराणा भूपाल चिकित्सालय के आउटडोर वार्ड में आयी थी जहाँ लक्षणों के चलते उसका कोरोना टेस्ट भी करवाया गया था और इस महिला की रिपोर्ट आनी बाकी चल रही थी। देर रात रिपोर्ट आते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है।
इसके साथ ही महिला से विगत 15 दिन में संपर्क में आये लोगों के बारे में प्रशाषन ने पूछताछ भी शुरू कर दी है।