Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / जियोलोजिकल प्रोग्रामिंग बोर्ड बैठक में खनिज खोज-खनन की 46 गतिविधियां अनुमोदित -प्रमुख शासन सचिव

clean-udaipur जियोलोजिकल प्रोग्रामिंग बोर्ड बैठक में खनिज खोज-खनन की 46 गतिविधियां अनुमोदित -प्रमुख शासन सचिव
News Agency India February 02, 2021 01:16 AM IST

जियोलोजिकल प्रोग्रामिंग बोर्ड बैठक में खनिज खोज-खनन की 46 गतिविधियां अनुमोदित -प्रमुख शासन सचिव

जयपुर, 18 फरवरी। माइंस एवं पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख सचिव अजिताभ शर्मा ने बताया है कि वर्ष 2021-22 में राज्य में मेजर व माइनर खनिजों की खोज व खनन की 46 गतिविधियां संचालित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इनमेंं क्षेत्रीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, क्षेत्रीय भूवैज्ञानिक मेपिंग और डिस्टि्रक्ट भूवैज्ञानिक मेपिंग का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही 9300 मीटर ड्रिलिंग के लक्ष्य तय किए गए हैं।

शर्मा गुरुवार को उद्योग भवन में 55वीं राज्य स्तरीय जियोलोजिकल प्रोग्रामिंग बोर्ड की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में वर्ष 21-22 की कार्य योजना का अनुमोदन किया गया। उन्होंने बताया कि राज्य में माइनर और मेजर खनिजों के विपुल भण्डार है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2021-22 में राज्य के माइंस व भूगर्भ विभाग, जीएसआई, एमईसीएल, एएमडी, ओएनजीसी, हिन्दुस्तान कॉपर आदि संस्थाओं से समन्वय व सहभागिता से राज्य में लेड, जिंक, तांबा, लाइमस्टोन, डोलोमाइट, लिग्नाइट, क्लेसाइट, क्ले, फ्लोराइट, जिप्सम, सिलिका सेंड, ग्रेनाइट, मार्बल, सेंंड स्टोन, स्लेट, रेयर अर्थ आदि खनिज भण्डारों के खोज कार्य को गति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य में एमएडी द्वारा यूरेनियम की खोज का कार्य भी जारी है।

प्रमुख शासन सचिव ने बताया कि राज्य में उपलब्ध खनिज संपदा की नीलामी की कार्य योजना बनाई जाएगी ताकि खनिजों के खनन के साथ ही प्रदेश में नया निवेश आ सके। उन्होंने खनिज ब्लॉक्स में उपलब्ध खनिज संपदा की गुणवत्ता और उपलब्ध भण्डारों के वैज्ञानिक आंकलन के लिए एक्सपर्ट एजेंसियों की सेवाएं लेने की संभावना तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जीएसआई को खनिज संपदा व खनन गतिविधियों का डाटा पोर्टल पर उपलब्ध कराकर पोर्टल को पब्लिक फ्रेण्डली और इंटरेक्टिव बनाएं। इससे देश दुनिया के लोगों को प्रदेश की खनिज संपदा की जानकारी प्राप्त होने के साथ ही निवेश बढ़ेगा और खनिज ब्लॉकों की नीलामी में अधिक राजस्व भी प्राप्त हो सकेगा।

शर्मा ने राज्य में खनिज संपदा की नियमानुसार रॉयल्टी के बाद सेंपलिंग की अनुमति देने की आवश्यकता प्रतिपादित की ताकि स्थान विशेष पर उपलब्ध खनिजों की गुणवत्ता की अंतरराष्ट्रीय पहचान बन सकें। उन्होंने हिन्दुस्तान कॉपर के प्रस्ताव पर कॉपर क्षेत्र के ब्लॉक आवंटित करने को कहा। उन्होंने एमसीईएल को नागौर बीकानेर बेसिन में पोटाश के खोज कार्य में तेजी लाने को कहा।

प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि रामगढ़ क्रेटर, चित्तौड़ के स्ट्रोमेटोलाइट पार्क और उदयपुर के जावर माइंस के पास रिटोट को एतिहासिक धरोहर के रुप में विकसित कर माइंस विभाग द्वारा पुरातत्व, वन, पर्यटन विभाग से समन्वय बनाते हुए माइंस टूरिज्म के लिए आकर्षित किया जा सकता है।

माइंस निदेशक कुंज बिहारी पण्ड्या ने राज्य में चल रहे खनिज खोज व खनन गतिविधियाें की विस्तार से जानकारी दी।

जीएसआई के उप महानिदेशक संजय दास ने बताया कि प्रोजेक्ट अनकवर में रेत की गहराइयों में आस्ट्रेलिया की तर्ज पर खनिज खोज का कार्य शुरु किया गया है।

बैठक का संयोजन करते हुए अतिरिक्त निदेशक प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि बोर्ड की बैठक में भावी कार्य योजना का अनुमोदन व चल रही परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा की जाती है।

बोर्ड की बैठक में जीएसआई के संदीप मुखोपाध्याय, एएमडी के क्षेत्रीय निदेशक पश्चिम क्षेत्र बीएस बिस्ट आदि ने खोज गतिविधियों को प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS