देखिये लिस्ट : राजस्थान सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 43 अधिकारियों के किये तबादले !
राजस्थान की कांग्रेस नीत अशोक गहलोत सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। हाल ही में 22 सितंबर को 70 आईएएस अफसरों के तबादले के बाद सरकार ने मंगलवार रात 23 आईएफएस और 43 आईपीएस अधिकारयों के तबादले कर दिए हैं।
कार्मिक विभाग ने आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी देर शाम जारी करी है।
पिछले ताबड़तोड़ तबादलों को प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष की आलोचना का सामना कर रही गहलोत सरकार को बड़ा संकेत देने की कोशिशे के रूप में देखा जा रहा हैं।