10 कोरोना वारियर्स उदयपुर में हुए संक्रमित,शाम 6:20 पर आज कुल 45 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि !
उदयपुर में पिछले 6 दिनों से कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।
आज शाम में 06:20 बजे उदयपुर सीएमएचओ डॉ दिनेश खराड़ी की सूचना के अनुसार 578 लोगों की जांच रिपोर्ट में 540 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है साथ ही 38 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
कोरोना संक्रमतों में 10 कोरोना वारियर हैं, जिनमें चार डॉक्टर एमबीजीएच अस्पताल से है। अन्य एक एमबीजीएच बाल चिकित्सालय का स्टाफ संक्रमित पाया गया है। इसके साथ फतहनगर थाना (मावली) से एक सब इंस्पेक्टर कोरोना वायरस संक्रमित हैं ।साथ ही फतहनगर थाने का एक कॉन्स्टेबल भी कोरोना संक्रमित हुआ है। इसके साथ ही 3 कॉन्स्टेबल जिसमें से 2 कॉन्स्टेबल टेकरी पुलिस लाइन से और एक कॉन्स्टेबल हाथीपोल पुलिस थाना से कोरोनावायरस संक्रमित पाया गया है।
कोरोनावायरस केस के 14 क्लोज कांटेक्ट हैं जिनमें एक व्यक्ति सनवाड़ (फतहनगर) से, एक व्यक्ति हुंडई शोरूम के पीछे (बलीचा) से, एक व्यक्ति एकलव्य कॉलोनी (मल्लातलाई) से, एक व्यक्ति रजा कॉलोनी (मल्लातलाई) से, दो व्यक्ति ओढ़ा (झाड़ोल) से, एक व्यक्ति लक्ष्यपुर कॉम्प्लेक्स (सरदारपुरा)से, एक व्यक्ति झाडोल (सराड) से, एक व्यक्ति घाटी (साकरोदा) से,एक व्यक्ति माधवनगर (शोभागपुरा) से एक व्यक्ति अंबामाता उदयपुर से, दो व्यक्ति सेक्टर 9 (सवीना) से और एक व्यक्ति आनंद विहार (टेकरी) से कोरोनावायरस संक्रमित पाया गया है।
वही कोरोना संक्रमितों के उदयपुर में 14 नए केस है , जिसमें दो व्यक्ति वासनीं, फतहनगर (मावली) से, एक व्यक्ति आवरी माता (रेती स्टैंड) से, एक व्यक्ति D ब्लॉक ,सेक्टर 14 (गोवर्धन विलास) से, एक व्यक्ति चमनपुरा (हाथीपोल) से, एक व्यक्ति सरकारी क्वार्टर (मधुबन) से, एक व्यक्ति चांदपोल बाहर से, दो व्यक्ति बाजार मोहल्ला (बारापाल) से, एक व्यक्ति मीरा नगर (भुवाना) से, 1 व्यक्ति सियालपुरा (लखावली) बड़गांव से, एक व्यक्ति आरटीओ ऑफिस प्रताप नगर से, एक व्यक्ति घंटाघर से और एक व्यक्ति सफूल (सराडा) से कोरोनावायरस संक्रमित पाया गया है।
इसी तरह से जीएमसीएच अस्पताल से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 51 जांचों में 44 व्यक्ति नेगेटिव पाए गए हैं और 07 व्यक्ति कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं । इनमें से दो व्यक्ति क्लोज कांटेक्ट हैं जिनमें से एक व्यक्ति विजेन्त्री विहार (आदर्श नगर ) और दूसरा व्यक्ति कालका माता रोड उदयपुर का निवासी है।
जीएमसीएच अस्पताल से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कोरोना संक्रमितों के 5 नए है।जिसमें से एक व्यक्ति होली चौक (सलूंबर) से, एक व्यक्ति लक्ष्मी मार्ग (अमल का कांटा) से, एक व्यक्ति न्यू फतहपुरा (बिग बाजार के पीछे) से, एक व्यक्ति कंदुनी ओढ़वाडिया (सलूंबर) से और एक व्यक्ति शांति नगर हिरण मगरी (सेक्टर 3) से कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया है।
इस तरह 30 अगस्त 2020 की शाम में 6:20 बजे तक उदयपुर में अब तक कोरोना वायरस मरीजों का आंकड़ा 2767 पहुंच गया है।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk. www.newsagencyindia.com will not be liable for any losses and/or damages in connection with the use of our website