उदयपुर में आज मिले 43 कोरोना पॉजिटिव ,राजस्थान में सबसे ज्यादा !
उदयपुर 16 मार्च 2021: उदयपुर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण पैर पसारता चला जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी से मिली जानकारी के अनुसार आज जिले में कुल 43 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही उदयपुर में अब तक 12400 कोरोना संक्रमित मरीज़ उदयपुर में सामने आ चुके है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी के अनुसार मंगलवार 16 मार्च को 1143 व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट में से 1100 नेगेटिव और 43 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। रिपोर्ट में पाए गए 37 कोरोना संक्रमितों में से शहरी क्षेत्र से 27 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 9 क्लोज कांटेक्ट तथा 18 नए केस कोरोना संक्रमित पाए गए है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 16 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे में 6 क्लोज कांटेक्ट तथा 10 नए केस पॉजिटिव मिले है। इस तरह आज कुल कोरोना पॉजिटिव मे से 15 क्लोज कांटेक्ट, 28 नए केस संक्रमित पाए गए है।
इस तरह राजस्थान में जयपुर 31, कोटा में 26 मरीज,राजसमंद में 25 कोरोना संक्रमित , अजमेर में 23 कोरोना संक्रमित , बांसवाड़ा में 15 कोरोना संक्रमित पॉजिटिव,जोधपुर में 13 कोरोना संक्रमित , भीलवाड़ा में 11 कोरोना संक्रमित , झालावाड़ में 7 कोरोना संक्रमित मिले है।
उदयपुर के इन इलाकों से मिले कोरोना पॉजिटिव
राजस्थान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी गोवर्धन विलास, यूआईटी ऑफिस मोती मगरी स्कीम, प्रभात नगर हिरणमगरी सेक्टर 5, काशीपुरी हिरणमगरी सेक्टर 5, द्वारिका अपार्टमेंट मनवा खेड़ा, मीरा नगर पुराना आरटीओ प्रतापनगर, शिव कॉलोनी कालका माता रोड, न्यू नवरतन काम्प्लेक्स भुवाणा, परसाद सराड़ा, गांव बंजारी वल्लभनगर, गांव चिरवा बड़गांव, कृष्णा कॉलोनी बड़गांव, प्रताप कॉलोनी सनवाड़, ईडन गार्डन अपार्टमेन्ट न्यू नवरतन काम्प्लेक्स, वार्ड न 15 महावीर कॉलोनी कानोड़ तहसील वल्लभनगर, बांसलिया मावली, ओड़ा झाड़ोल, बोहरवाड़ी भिंडर,,समर्पित काम्प्लेक्स बेदला रोड बड़गांव, बस स्टैंड के पास खेरोदा वल्लभनगर, न्यू नवलोक बड़गांव, आज़ाद नगर कमला नेहरू हॉस्टल के पीछे हिरणमगरी सेक्टर 3,हीता गांव भिंडर, राव कॉलोनी अम्बामाता मंदिर के पास अम्बामाता, बसंत विहार खारा कुआँ न्यू भूपालपुरा, राम वाटिका के पास न्यू भूपालपुरा, सूर्या एस्टेट हिरणमगरी, गुलाबेश्वर मार्ग हाथीपोल, चटर्जी स्कीम भूपालपुरा, कम्युनिटी हॉल हिरणमगरी सेक्टर 11, कांग्रेस ऑफिस के पास पंचवटी, ज्योति कॉलोनी गली न. 1 न्यू ग्लास फैक्ट्री सुंदरवास, ब्रह्माज देवड़ा के पास पुला, आज़ाद नगर गज सिंह जी की बाड़ी सज्जनगढ़ रोड, बनेड़ा हाउस सुखाड़िया सर्कल,अरविन्द नगर सुंदरवास, ए आर इम्पीडिया बी ब्लॉक मीरा नगर, आनंद विहार रोड न. 1 तुलसी नगर टेकरी, नाकोड़ा काम्प्लेक्स सेक्टर 4, उदयपुर से संक्रमित पाए गए है।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
