ख़ुशख़बरी : उदयपुर में अब तक 419 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, 277 लोग हुए अस्पताल से डिस्चार्ज !
आज का दिन उदयपुर वासियों के लिए राहत की खबर लेकर आया है। उदयपुर में धीरे धीरे कोरोना पॉजिटिव मरीजों का मिलना थमता जा रहा है, वही उदयपुर CMHO दिनेश खराड़ी द्वारा जारी किये आँकड़ो के मुताबिक 31 मई की शाम 6 बजे तक 419 लोग कोरोना से नेगेटिव होकर सही हो चुके है। इसके साथ ही 277 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज किये जा चुके है।
कोरोना से नेगेटिव होकर सही हो चुके लोगों में से 181 मरीज MBGH (महाराणा भूपाल जनरल हॉस्पिटल) से है तो वही अमेरिकन इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज से 165 और पैसिफ़िक इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज से 73 लोग कोरोना से जंग जीत चुके है।
277 डिस्चार्ज लोगों में अस्पताल से महाराणा भूपाल जनरल हॉस्पिटल से 154 और पैसिफ़िक इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज से 25 और अमेरिकन इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज से 94 मरीज डिस्चार्ज किये जा चुके है।
उदयपुर में आज शाम 6 बजे तक 123 एक्टिव केस है जिसमे से महाराणा भूपाल जनरल हॉस्पिटल 67 ,अमेरिकन इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज में 05 और पैसिफ़िक इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज में 51 मरीज भर्ती है।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk. www.newsagencyindia.com will not be liable for any losses and/or damages in connection with the use of our website.