राहत : राजस्थान में 4165 मरीज अब तक हुए ठीक, एक्टिव केसों की संख्या केवल 3143 !
अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा रोहित कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में अब तक कोरोना पॉजिटिव पाए गए 7476 लोगाें में से 4165 ठीक हो चुके हैं और एक्टिव केसों की संख्या केवल 3143 है। अभी तक 3 लाख 37 हजार से अधिक सैम्पल टेस्ट किए गए हैंं। उन्होंने बताया कि बीते दिनों पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़ने के बावजूद इनके दुगुने होने की दर 18 दिन है। इसके साथ-साथ गैर-कोविड मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं भी सामान्य गति पकड़ने लगी है। उन्होंने बताया कि मोबाइल ओपीडी वैन के माध्यम से अब तक करीब 6 लाख 50 हजार रोगियों को उपचार मिला है।
राज्य में रिकवरी रेशो लगभग 57 प्रतिशत है और यह 60 प्रतिशत तक रहा है।प्रदेश में जांच क्षमता बढ़कर 16, 250 हो गई है। इस माह के अंत तक राज्य 25 हजार जांचें प्रतिदिन करने की क्षमता विकसित कर लेगा। राज्य में अब तक 3.27 लाख से ज्यादा लोगों के सैंपल लेकर जांच की जा चुकी हैं।
राज्य में हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। प्रदेश सरकार द्वारा ज्यादा सैंपलिंग, क्वारेंटाइन, आइसोलशन, तुरंत उपचार जैसी सुविधाओं के कारण ही संक्रमण पर काबू पाया जा रहा है।
Disclaimer :All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk. www.newsagencyindia.com will not be liable for any losses and/or damages in connection with the use of our website.