काँजी का हाटा क्षेत्र में 5 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद आज किये 40328 घरों के मेडिकल सर्वे !
उदयपुर के कांजी का हाटा क्षेत्र के हेलावाड़ी के रहने वाले युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की देर रात 6 मई 2020 को पुष्टि हो गयी थी।इसके साथ ही अगले दिन सुबह इलाके के 1 KM दायरे में कर्फ़्यू लगा दिया गया है । उक्त युवक और उसके पिता सहित परिवार के 11 सदस्यों को MB चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था और अन्य क्लोज़ कांटैक्ट की तलाश कर सैम्पल लिए जा रहे है।
युवक के घर व पूरे इलाक़े को सोडीयम हाइपोक्लॉरायड का छिड़काव कर सेनेटाइज़ किया गया है।
7 मई 2020 के दिन में इसके इन्हीं कॉन्टेक्ट्स में चार अन्य लोगों को कोरोनावायरस संक्रमण होने की पुष्टि हो गई है। इन चार लोगों में से कोरोना पॉजिटिव लोगों में ,30 वर्षीय कोरोनावायरस पॉजिटिव होम गार्ड की पत्नी, 45 वर्षीय मां और 26 वर्षीय अन्य रिश्तेदार व्यक्ति के साथ में 40 वर्षीय पड़ोसी के कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।
इसी के साथ उदयपुर प्रशासन ने मैराथन स्पीड से कांजी का हाटा और इससे लगते आसपास के इलाकों में कोरोनावायरस स्क्रीनिंग चालू कर दी है।
उदयपुर में अब कोरोना रोगियों की संख्या 20 हो गयी है। साथ ही एक कोरोना पॉजिटिव के भाई मीडिया कैमरा पर्सन की फर्स्ट रिपोर्ट भी नेगेटिव आयी है।
उदयपुर के किन किन मोहल्लों में लगाया गया आज कर्फ्यू !
रावजी का हाटा,काँजी का हाटा, नाइयों की तलाई, हेला वाड़ी, बाबेलो की गली, मोहली चौहट्टा, पिपलेश्वर महादेव, विश्वकर्मा मंदिर, श्रीनाथ मंदिर क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया है।
इसके पहले रात को ही काँजी के हाटा इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया था और सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया था। इसके बाद अगले दिन उदयपुर प्रशासन की मेडिकल टीम काँजी के हाटे के आसपास के 5 किमी एरिया में कोरोना स्क्रीनिंग के लिए युद्ध स्तर पर जुटी हुई है। साथ ही आज मेडिकल प्रशाषन ने 2495 टीम बनाकर 40328 घरों पर कोरोना सर्वे किया गया जिसमें 175729 लोगों में 825 लोगों में छोटी मोटी बीमारी के लक्षण पाए गए है लेकिन किसी मे भी सांस संबंधित बीमारी के लक्षण नही पाए गए है।
इसके अलावा हॉस्पिटल के आउटडोर में 6530 लोगों को स्क्रीन किया गया जिसमे 700 लोगों में अन्य बीमारी के लक्षण पाए है।