उदयपुर के सवीना, गोवर्धन विलास ,सुखेर और प्रताप नगर थाने इलाके से कंटैंटमेंट जोन हटाया !
कोरोना महामारी के प्रसार को देखते हुए जिला प्रशासन ने उदयपुर नगर निगम क्षेत्र के संपूर्ण एरिया को कंटेनमेंट जॉन घोषित कर दिया था। कंटेनमेंट जोन में औद्योगिक क्षेत्र को शामिल नहीं किया गया था।
इस संबंध में 21 मई को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण समिति की बैठक में उक्त आदेश के संबंध में समीक्षा की गई थी। जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि थाना क्षेत्र सवीना ,प्रतापनगर, गोवर्धन विलास एवं सुखेर में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के मामले अधिक नहीं पाए जाने एवं पूर्व में आए व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव आ जाने से उक्त थाना क्षेत्रों को कंटेंटमेंट एरिया से हटाया जाना सही होगा तथा नगर निगम क्षेत्र के शेष थाना क्षेत्रों में संक्रमण की स्थिति व कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के मामले रहने से कंटेंटमेंट एरिया लागू रखते हुए 29 मई तक इसे बढ़ा दिया गया है ।
इस तरह संशोधित आदेश क्रमांक 1775 दिनांक 8 मई 2020 में आंशिक संशोधन करते हुए नगर क्षेत्र के उक्त चार थाना क्षेत्रों सवीना, प्रतापनगर, गोवर्धन विलास एवं सुखेर को कंटेंटमेंट एरिया से हटाया जाता है।