राजसमंद के दिवेर में बस पलटने से चार लोगों की मौत और 22 अन्य घायल !
राजसमंद में बस पलटने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना तब हुई जब बस अहमदाबाद से जयपुर की ओर जा रही थी। तभी बस अचानक एक पहाड़ी से टकराई और सुबह 08 00 बजे पलट गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को देवगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनमें से एक ने दम तोड़ दिया।गंभीर रूप से घायलों में से आठ को राजसमंद शहर के अस्पताल में भेजा गया।