नारायण सेवा संस्थान हिरन मगरी से.4 उदयपुर पर 4 स्टाफ कोरोना पोजिटिव,160 क्लोज कॉन्टैक्ट को बुलवाया !
नारायण सेवा संस्थान हिरन मगरी से. 4 उदयपुर पर कुल 4 स्टाफ के कोरोना पोजिटिव आने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराडी ने डॉ अंशुल मट्ठा प्रभारी DCCC एवं डॉ मनु मोदी कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग ऑफिसर के साथ दौरा किया तथा संस्थान पर सेनिटाइजेशन की गई और कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग का जायजा लिया गया । वहां के स्टाफ पर्वत सिंह जो ESIS हास्पिटल में भर्ती है ने CM&HO की टीम द्वारा कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के दौरान नारायण सेवा संस्थान पर कार्य करने की अन्तिम दिनांक के बारे में झूठी सुचना देने पर उसको मौके पर ही फोन पर लताड़ पिलाई तथा भविष्य में दोबारा गलती करने पर पुलिस कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
नारायण सेवा संस्थान के संचालक प्रशान्त अग्रवाल ने 19 जुलाई को इसके काम पर आने की पुष्टि की। CM&HO डॉक्टर खराड़ी ने प्रबंधक को निर्देश दिये कि सभी क्लोज कॉन्टैक्ट को संस्थान पर बुलाए ताकि करीब 160 लोगों के सेम्पल लिये जा सके। CM&HO डॉक्टर खराड़ी एवं टीम ने चौधरी हास्पिटल का दौरा किया जहां एक मरीज डिस्चार्ज के बाद कोविड 19 पोजिटिव आया था। अस्पताल प्रबंधक द्वारा की गई सेनिटाइजेश इत्यादि कार्यो का निरीक्षण किया।