शाम 5 तक 4 नए कोरोना पॉजिटिव, आँकड़ा पहुँचा 415 !
उदयपुर में कोरोना वायरस का प्रसार रुकने का नाम नही ले रहा है।
शाम 5 बजे CMHO दिनेश खराड़ी से मिली सूचना के मुताबिक 104 जाँचो में से 100 की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है और 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।
पॉजिटिव लोगों में 1 मंडी की नाल,1 नाइयों की तलाई,1 काँजी का हाटा और 1 छीपा कॉलोनी के निवासी है।
इस तरह उदयपुर में कोरोना संक्रमितों का आँकड़ा 415 पहुँच गया है।