Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / सहकार मार्ग, इमली फाटक के पास करीब 60 करोड़ रूपये की 3500 वर्गगज सरकारी भूमि अतिक्रमणमुक्त

clean-udaipur सहकार मार्ग, इमली फाटक के पास करीब 60 करोड़ रूपये की 3500 वर्गगज सरकारी भूमि अतिक्रमणमुक्त
Aayushman Bhatt March 25, 2026 09:33 AM IST

जयपुर, 24 मार्च। भ्रष्टाचारअतिक्रमण एवं अनियमितताओं के विरुद्ध मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के जीरो टॉलरेंस और सुशासन के विजन के अनुरूप सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का जेडीए का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में जेडीए आयुक्त श्री सिद्धार्थ महाजन के निर्देशों पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सहकार मार्ग इमली फाटक के पास करीब 60 करोड़ रूपये की 3500 वर्गगज सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

उप महानिरीक्षक पुलिस श्री आनंद शर्मा ने बताया कि जोन-3 सहकार मार्गइमली फाटक के पास  करीब 3500 वर्गगज पार्क की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बांस-तम्बूझुग्गी-झोपडीतिरपाल इत्यादि लगाकर तथा ट्री गार्डलोहे लक्कडफर्नीचर व अन्य सामान डालकर किये गये अतिक्रमणों को मंगलवार को इस जोन के राजस्व व तकनीकी स्टाफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते ने हटवाया। इस अतिक्रमणमुक्त भूमि की अनुमानित कीमत करीब 60 करोड़ रूपये है।

जेडीए द्वारा जोन-17 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित सीकर रोड़टांटिया बासटोल टैक्स के पासजिला जयपुर में जेडीए की योजना राजारामपुरा के प्लॉट नं. 28, 29 व 30 की करीब 1000 वर्गगज सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाये गई बाउण्ड्रीवालटीनशेडनुमा कमरे व अन्य सामान डालकर अतिक्रमण किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर किये गये अतिक्रमण को प्रवर्तन अधिकारी जोन-17 की मौजूदगी में  राजस्व व तकनीकी स्टॉफ  ने जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से हटवाया और इस भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

ये कार्रवाईयां मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन शिल्पा चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-तृतीयचतुर्थप्रवर्तन अधिकारी जोन-17 व 3 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्तेलेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा  की गई।

आयुक्त ने आमजन से अपील की है की वे अवैध निर्माण/कब्जा/ अतिक्रमण इत्यादि की शिकायत खुद उपस्थित होकर या कन्ट्रोल रूम हेल्पलाईन नं. 0141 2565800, 0141 2575252, 01412575151 पर 24x7; हेल्पलाईन 181 राजस्थान सम्पर्क पोर्टल एवं जरिये मेल cce.jda@rajasthan.gov.in, enforcement.jda@rajasthan.gov.in पर परिवाद प्रस्तुत व सम्पर्क कर अवैध अतिक्रमणों के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS