निःशुल्क स्वर्ण प्राशन संस्कार शिविर में 346 बच्चों ने किया इम्युनिटी बूस्टर का सेवन,अब तक 3960 बच्चें हुए लाभान्वित
उदयपुर / 09 अगस्त 2021 / सोमवार: वैश्विक महामारी कोविड 19 की तृतीय लहर से बचाव हेतु निःशुल्क स्वर्ण प्राशन संस्कार शिविर आयुर्वेद विभाग उदयपुर के राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार एवं भारतीय जैन संगठन लेडीज विंग उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में श्री महावीर स्वाध्याय भवन अम्बामाता में आयोजित हुआ।
इस स्वर्ण प्राशन महाभियान संस्कार शिविर में वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी वैद्य शोभा लाल औदीच्य के नेतृत्व में श्री महावीर स्वाध्याय भवन में योगाचार्य जिग्नेश शर्मा ने वैदिक मंत्रों के साथ 346 बच्चों को रोग प्रतिरोधक क्षमता वर्धक स्वर्ण प्राशन राज्य सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन की पालना करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ करवाया गया। भारतीय जैन संगठना लेडीज विंग उदयपुर के राजकुमार फत्तावत, विजयलक्ष्मी गलुण्डिया, डॉ शिल्पा पामेचा, नीलू सुराणा, सुनील सुराणा, नैना जैन, प्रीति लूणदिया, सुमित्रा सिंघवी आदि उपस्थित थे।
वैद्य औदीच्य ने बताया कि स्वर्ण प्राशन संस्कार महाभियान का आयुर्वेद विभाग के निर्देशानुसार डाटा बेस बनाया जा रहा हैं जिसमे बच्चों की उम्र, लंबाई, वजन, व्याधि एवं अन्य जानकारियां नोट की जा रही हैं। यह कार्यक्रम 14 जून से सतत जारी है जिसमें अब तक 6 माह से 16 वर्ष तक के 3 हजार 960 बच्चों ने लाभ लिया। यह कार्यक्रम हर माह के पुष्य नक्षत्र एवं प्रत्येक शुक्रवार को निःशुल्क स्वर्ण प्राशन संस्कार राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार में वर्ष पर्यन्त किया जाएगा। स्वर्ण प्राशन सबसे अच्छा इम्युनिटी बूस्टर है। साथ ही बुखार, एलर्जिक जुकाम, श्वास लेने की तकलीफ़, सिर दर्द, शारिरिक दर्द के साथ सर्वांगीण विकास, मेधावर्धक यानि बुद्धिवर्धक, पाचन शक्ति, स्टेमिना, एकाग्रता वर्धक है। इसका निरंतर उपयोग से बच्चो को कोविड से होने वाले दुष्प्रभाव से बचाव कर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाया जा सकता है।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en