News Agency India
February 01, 2020 06:37 PM IST
कोरोना वायरस के तीन संदिग्ध MB अस्पताल में भर्ती, चीन से आए तीनों MBBS छात्र आईसोलेशन वार्ड में !
पिछली लापरवाही से सबक लेते हुए उदयपुर चिकित्सा विभाग ने तीन उदयपुर वासी छात्रों को कोरोना वायरस का संदिग्ध मानते हुए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है। उक्त तीनों छात्र चीन में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे थे।
ये सभी छात्र अभी कुछ दिन पहले ही चीन से लौटे है। आइसोलेशन वार्ड की सुरक्षा बढ़ा दी गई है क्योंकि दो दिन पहले तीन कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज हॉस्पिटल छोड़कर भाग गए थे जिन्हें जयपुर और दिल्ली में पकड़ कर अस्पताल में भर्ती किया गया था।
इस प्रकार उदयपुर से अब तक 6 कोरोना वायरस से संदिग्ध मरीजों का पता चल चुका है। स्थानिय चिकित्सा विभाग सहित प्रशासन को ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है वर्ना कही उदयपुर से इस महामारी की शुरूआत भारत मे न हो जाय।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk