उदयपुर में 3 ओर कोरोना संदिग्ध, कुल मिलाकर संख्या हुई 4 !
उदयपुर में कोरोनावायरस भयावह रूप लेती चला जा रहा है । पिछले दिन जहां मल्लातलाई क्षेत्र से एक 15 वर्षीय बालक पॉजिटिव पाया गया था, वही आज सुबह इसी लड़के के तीन परिजनों को भी कोरोनावायरस पॉजिटिव होने की खबरें आ रही हैं।
उदयपुर में कोरोनावायरस पॉजिटिव लोगों की संख्या अब कुल मिलाकर 4 हो गई है ।स्थानीय प्रशासन को गंभीर होकर संपूर्ण उदयपुर में स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के लिए अत्यधिक गंभीर होने की जरूरत है ।साथ ही उदयपुर वासियों से भी आशा की जाती है कि वह अपने घरों में रहकर कोरोना महामारी को आगे बढ़ने से रोकने के लिए अपना योगदान देंगे।