शाम 7 बजे 3 नए कोरोना पॉजिटिव, आँकड़ा पहुँचा 290 !
उदयपुर में कोरोना रोगियों के मिलने का सिलसिला आज सुबह से जारी है।शाम 7 बजे 3 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने की सूचना CMHO दिनेश खराड़ी के अनुसार 2 हॉट स्पॉट एरिया के निवासी है और 1 गुलाब बाग़ के आसपास इलाके के रहने वाले है।
जहाँ सुबह 9 :00 बजे तक नए 19 कोरोना पॉजिटिव रोगियों के केस सामने आए वहीं दिन में 4 बजे तक 05 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है ।
सुबह 9 बजे तक 329 जाँचो में 310 केस नेगेटिव पाए गए है। वही 19 संक्रमितों में से 1 भूपालपुरा, 1 ओस्तवाल नगर,2 धानमंडी,1 अम्बावगढ़ और 14 हॉट स्पॉट एरिया के निवासी थे।
इसके बाद दिन में 4 बजे जारी किए आंकड़ो में 05 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के होने की जानकारी सामने आई है। 90 में से 85 सैंपल नेगेटिव पाए गए है और शेष 05 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले है। ये सभी लोग सेक्टर 14 के निवासी है।
शाम 7 बजे 3 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने की सूचना CMHO दिनेश खराड़ी के अनुसार 2 हॉट स्पॉट एरिया के निवासी है और 1 गुलाब बाग़ के आसपास इलाके के रहने वाले है। 85 जाँचो में 82 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है।
इस तरह उदयपुर में कुल आँकड़ा 290 पर पहुंच गया है।