3 कोरोना मरीज लदाख से,भारत भर में अब तक कुल 34 कोरोना पीड़ित !
भारत के कोरोनोवायरस के कुल पुष्ट मामले तीन और टेस्ट पॉजिटिव के रूप में 34 हो गए हैं। नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार, इन तीन संक्रमितों में से 2 लद्दाख के निवासी है जो हाल ही में ईरान की यात्रा कर आये हैं, जबकि एक तमिलनाडु में ओमान की यात्रा के बाद पॉजिटिव मिला है।
तीनों व्यक्तियों की कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो गयी है और उपचार चल रहा है।
रिपोर्टों के अनुसार, 2 अमेरिकी नागरिकों ने भूटान में संक्रमित होने की खबर है। इन संक्रमित अमेरिकियों के पास भारत का यात्रा इतिहास है। 150 से अधिक संपर्कों की पहचान की गई है और आईडीएसपी निगरानी के तहत रखा गया है।