हाईवे पर होटल व ढाबे वालों से अवैध राशि वसूल करने के तीन आरोपियों को उदयपुर पुलिस ने किया गिरफ़्तार !
हाईवे पर होटल व ढाबे वालों से अवैध राशि वसूल करने व उनके साथ मारपीट करने के मामले में उदयपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक कैलाशचंद्र विश्रोई ने बताया कि हिमांशु सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरे मामा विजय सिंह जो हाईवे पर रेस्टोरेंट चलाते है ,गत 25 मई की रात्रि करीब 9 बजे मेड़ता बावड़ी निवासी महिपाल सिंह पुत्र कालू सिंह, उसके साथी आए और तीन पैकेट पार्सल खाने की दाल, बाटी पैक करने को कहा।
पैकेट तैयार करने के बाद 360 रूपए मांगे तो कहा कि रूपये भूल गया हूं ,मेरे साथ चलो रूपये दे दूंगा। जान-पहचान होने के कारण मामा उसके साथ चले गए। रात्रि में एक गाड़ी वाला आया और मेरे मामा को देखा तो वे लहुलूहान हो रहे थे। मामा ने बताया कि महिपाल सिंह के घर के पहले गाड़ी को रोक दिया गया । महिपाल और उसके साथियों ने खाने के रूपये न देकर शराब के लिए रूपये मांगे। मना करने पर उसके साथ सरिये से मारपीट की। महिपाल और उसके साथियों ने मामा पर जानलेवा हमला किया और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इस मामले की जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार डबोक थानाधिकारी लीलाधर मालवीय के नेतृत्व में टीम ने जांच-पड़ताल करते हुए आरोपी मेड़ता बावड़ी डबोक निवासी महिपाल सिंह पुत्र कालू सिंह राजपूत, सुरेंद्र सिंह उर्फ सोनू पुत्र नाथू सिंह और चित्रकूट नगर निवासी हर्षित पुत्र दिनेश को मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरतार किया। ये आरोपी हाईवे पर होटल, ढाबे वालों से अवैध चौथ वसूली करने के लिए उनके साथ मारपीट, अपहरण, लूटपाट करने के आदतन अपराधी है। इन आरोपियों को गिरतार कर आज अदालत में पेश किया जहां उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
Disclaimer: All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk. www.newsagencyindia.com will not be liable for any losses and/or damages in connection with the use of our website.