उपचुनाव के मद्देनजर 29 बोतल हथकढ़ शराब बरामद, 200 लीटर वाश नष्ट
जयपुर, 16 अक्टूबर। विधानसभा उपचुनाव - 2021 के मद्देनजर विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी विवेकानंद शर्मा एवं आबकारी निरोधक दल जोन उदयपुर के आबकारी अधिकारीविजय जोशी के संयुक्त निर्देशन में श्री योगेश सालवी आबकारी निरीक्षक वृत सलूंबर के नेतृत्व में वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के बम्बोरा, सवना, आलूखेड़ा, भींडर, वरनोदा मे रेड गस्त का आयोजन किया गया।
इस दौरान भिंडर क्षेत्र के आलू खेड़ा निवासी अमरचंद पिता भेरू लाल मीणा के कब्जेशुदा 12 बोतल नाजायज हथकढ़ शराब तथा वरनोदा गांव के अभियुक्त चोखा पिता वेला रावत के कब्जेशुदा 17 बोतल नाजायज हथकढ़ शराब बरामद कर दो अभियोग आबकारी थाना सलूम्बर में दर्ज किये गए। दोनों अभियुक्त मौके से फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं । मौके पर करीबन 200 लीटर वाश नष्ट की गई।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en