Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / राजस्थान में प्रत्येक वर्ग के लिए न्यूनतम मजदूरी में 27 रुपए प्रतिदिन की बढ़ोतरी

clean-udaipur राजस्थान में प्रत्येक वर्ग के लिए न्यूनतम मजदूरी में 27 रुपए प्रतिदिन की बढ़ोतरी
News Agency India August 01, 2021 10:29 AM IST

राजस्थान में प्रत्येक वर्ग के लिए न्यूनतम मजदूरी में 27 रुपए प्रतिदिन की बढ़ोतरी

जयपुर, 30 जुलाई। राज्य सरकार ने प्रदेश में सभी श्रेणियों के लिए न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रत्येक वर्ग के लिए न्यूनतम मजदूरी की दरों में 27 रूपए प्रतिदिन की बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। बढ़ी हुई दरें एक जुलाई, 2020 से लागू होंगी।

श्रम विभाग की ओर से इस संबंध में जारी अधिसूचना के अनुसार, अब अकुशल श्रमिक को 225 रुपए के स्थान पर 252 रुपए प्रतिदिन या 6552 रुपए प्रतिमाह, अद्र्धकुशल श्रमिक को 237 रुपए के स्थान पर 264 रुपए प्रतिदिन या 6864 रुपए प्रतिमाह, कुशल श्रमिक को 249 रुपए के स्थान पर 276 रुपए प्रतिदिन या 7176 रुपए प्रतिमाह तथा उच्च कुशल श्रमिक को 299 रुपए के स्थान पर 326 रुपए प्रतिदिन या 8476 रुपए प्रतिमाह मजदूरी प्राप्त होगी। इस प्रकार प्रत्येक वर्ग को न्यूनतम मजदूरी में 702 रुपए प्रतिमाह का लाभ होगा।

एक जुलाई, 2020 से प्रस्तावित न्यूनतम मजदूरी की दरों को 1 जनवरी, 2019 से 30 जून, 2020 तक की अवधि में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में हुई वृद्धि के आधार पर तय किया गया है। न्यूनतम मजदूरी की दरों में पिछली वृद्धि 1 मई, 2019 से लागू की गई थी।

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS