महाराष्ट्र के पालघर जिले से 24 कोरोना वायरस के 24 संदिग्ध रोगी भागे !
महाराष्ट्र का पालघर जिला विवादों के केंद्र में आता चला जा रहा है। पालघर जिले में पिछले दो दिनों में कोरोना वायरस के 24 संदिग्ध रोगी सरकार द्वारा संचालित अस्पताल से भाग गए खड़े हुए हैं।
पालघर के कासा में उप जिला अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए एक डॉक्टर के संपर्क में आने के बाद 187 लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया था। इन सभी लोगों के नमूने जांच के लिये भेजा गया था और इनकी रिपोर्ट आने का इंतज़ार था। इसी बीच प्रशाशन की लापरवाही से कोरोना वायरस के 19 संदिग्ध रोगी शुक्रवार को अस्पताल से भाग गए जबकि पांच मरीज शनिवार को अस्पताल से भागने में कामयाब हो गए है।
इन सभी संदिग्धों की तलाश व्यापक पैमाने पर की जा रही है। पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया है।