लाॅक डाउन के दौरान निषेधाज्ञा की अवहेलना करने पर 228 वाहन जप्त !
जिला पुलिस अधीक्षक श्री कैलाशचन्द्र विश्नोई के निर्देशन में लाॅकडाउन के दौरान जिला उदयपुर के समस्त थानाधिकारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में किराणा की दुकानो ,मेडिकल स्टोर, सब्जी की दुकानों पर 05 से अधिक व्यक्ति की भीड इक्कठी नही होने दी जा रही है एवं उक्त दुकानो पर 06-06 फीट की दुरी पर दुकानो के सामने गोले बनाकर व्यक्तियो को खडा किया जाकर सरकार के निर्देशों की पालना की जा रही है।
निर्देशों की अवहेलना पर थानाधिकारियों द्वारा अनावष्यक रुप से वाहनों पर घुमते हुये पाये जाने पर उनके खिलाफ एमवी एक्ट में कार्यवाही की जाकर वाहनों को जप्त किया जा रहा है। जिसमें आज निषेधाज्ञा की अवहेलना करने पर 207 एम.वी.एक्त के तहत गत 24 घण्टों में पुलिस थाना सूरजपोल द्वारा-20, भुपालपुरा- 04, प्रतापनगर-21, हिरणमगरी-29, सवीना-12, हाथीपोल-04, अम्बामाता-10, घण्टाघर- 08, धानमण्डी-03, सुखेर-07, गोवर्धनविलास-05, नाई-05, गोगुन्दा-05, ओगणा-02, बेकरिया-12, सराडा-01, सलुम्बर-01, गींगला-02, पहाडा-02, डबोक-03, मावली-01, फतहनगर-02 व यातायात द्वारा-69 एवं कुल 228 वाहनों को जप्त किया गया।