छत्तीसगढ़ के बीजापुर-सुकमा में नक्सली मुठभेड़ में 22 जवान शहीद, नक्सलियों ने लूट लिए सुरक्षाकर्मियों के हथियार !
छत्तीसगढ़ के बीजापुर-सुकमा में शनिवार को नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 22 जवान शहीद होने की खबरें आयी हैं। वहीं मुठभेड़ के बाद नक्सलियों ने सुरक्षाबल ने जवानों के एक दर्जन से ज्यादा हथियार लूट लिए हैं। इस बड़ी घटना पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुख व्यक्त किया है और ईश्वर से सुरक्षाकर्मियों के परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। राष्ट्रपति ने कहा है कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश अपने जवानों के परिवार के साथ है।
आपको बताते चले कि सुरक्षाबलों को जोनागुड़ा की पहाड़ियों पर नक्सलियों के डेरा जमाने की सूचना मिली थी और उसके बाद शुक्रवार की रात बीजापुर और सुकमा जिले से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन, डीआरजी और एसटीएफ के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के तहत दो हजार जवानों को रवाना किया गया था।
शनिवार को नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के 700 जवानों को तर्रेम इलाके में जोनागुड़ा पहाड़ियों के पास घेरकर तीन ओर से फायरिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच तीन घंटे चली मुठभेड़ में 15 नक्सली ढेर हो गए थे। इसमें पहले जानकारी मिली कि पांच जवान शहीद हो गए हैं और 21 जवान लापता हैं और 31 से अधिक घायल जवानों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके बाद 22 जवानों के शहादत की बात पता चली।
मुठभेड़ वाली जगह पर अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है। नक्सलियों ने दिसंबर 2020 में ही बड़े हमले की चेतावनी दी थी। घटना के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम भूपेश बघेल से बात की है।
इसके साथ ही सीआरपीएफ के डीजी छत्तीसगढ़ पहुंच गए हैं। रायपुर में डीजीपी और अन्य अधिकारियों से उन्होंने घटना के बारे में पूरी जानकारी ली है। लापता जवानों की तलाश में 600 जवान लगाए हैं। वहीं, घायल जवानों की संख्या 32 पहुंच गई है। नक्सलियों से सुरक्षा बलों की भिड़ंत शनिवार दोपहर करीब 12 बजे हुई थी। तीन से चार घंटे तक दोनों तरफ से फायरिंग हुई थी। बीजापुर एसपी ने कंफर्म किया है कि मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हुए हैं।
मुठभेड़ स्थल सुकमा जिले के जगरगुंड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जोनागुड़ा गांव में है। जहां नक्सलियों की पीएलजीए बटालियन और तर्रेम के सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसी इलाके में नक्सली हिडमा रहती है।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk