21 मई की दिन में 12 बजे तक उदयपुर में कुल 12 नए कोरोना पॉजिटिव ,आँकड़ा पहुँचा 432 !
उदयपुर में कोरोना पॉजिटिव रोगियों के मिलने का सिलसिला जहाँ बीते दिन थमता नज़र आया वही 21 मई की दिन में 12 बजे तक उदयपुर में कुल 12 नए कोरोना पॉजिटिव पॉजिटिव पाए गए है । उदयपुर CMHO दिनेश खराड़ी से मिली सुचना के मुताबिक 369 में से 359 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है और 12 व्यक्ति पॉजिटिव पाये गए है।
सभी पॉजिटिव व्यक्ति पूर्व में संक्रमित लोगों के क्लोज कॉन्टेक्ट्स है। इनमे से 1 सेक्टर 14 E ब्लॉक ,2 काँजी का हाटा,2 MBGH स्टाफ (प्रतापनगर गोवर्नमेण्ट क्वार्टर और हाड़ीरानी) ,2 दर्शन हॉस्टल ,01 खेरादीवाड़ा ,1 जोड़ीवाड़ा इलाके से है। 4 प्रवासी (कालवाल,भींडर,बरवाड़ा गोगुन्दा,होली चौक ऋषभदेव ) मुंबई से आये है।
21 मई 2020 की दिन 12 बजे तक उदयपुर में कुल आँकड़ा 432 पर पहुंच गया है।