उदयपुर में शाम चार तक 2 नए कोरोना पॉजिटिव, रोगियों का आँकड़ा 248 !
???कोरोना की चैन तोड़ने हेतु घर पर ही रहना है।?????
उदयपुर में कोरोना रोगियों के मिलने का सिलसिला आज भी जारी रहा। दोपहर 4 बजे तक आज कुल नए 24 कोरोना पॉजिटिव रोगी सामने आए है।
सुबह 9.30 बजे की रिपोर्ट में जिले में 155 लोगों की सैंपल जांच रिपोर्ट में 143 की रिपोर्ट नेगेटिव आयी थी और 12 पॉजिटिव मिले थे।
दोपहर 1 बजे प्राप्त रिपोर्ट में 93 सैंपल में से 83 कोरोना नेगेटिव पाए गए और 10 पॉजिटिव कांजी का हाटा क्षेत्र से मिले है।
इसके बाद शाम 4 बजे 92 सैंपल के जांच रिपोर्ट में 90 नेगेटिव और 2 पॉजिटिव मिले है। इनमें एक फतहपुरा के पंचरत्न क्षेत्र से जो एमबी हॉस्पिटल स्टाफ है और दूसरा सलूम्बर क्षेत्र से संक्रमित के परिवार से है। इस तरह उदयपुर में कुल आँकड़ा 248 पर पहुंच गया है।
???कोरोना की चैन तोड़ने हेतु घर पर ही रहना है।?????