Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / राजस्थान में लगे 2 करोड़ कोरोना वैक्सीनेशन डोज

clean-udaipur राजस्थान में लगे 2 करोड़ कोरोना वैक्सीनेशन डोज
News Agency India June 02, 2021 05:57 AM IST

राजस्थान में लगे 2 करोड़ कोरोना वैक्सीनेशन डोज

जयपुर, 16 जून। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कोविड-9 वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत प्रदेश में 2 करोड़ वैक्सीनेशन डोज लगने पर टीकाकरण से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी है एवं इसी लगन व उत्साह के साथ भविष्य में भी निष्ठापूर्वक कार्य कर प्रदेशवासियों को कोविड-19 वायरस के प्रभाव से बचाने में तत्परता से सहयोग करने का आह्वान किया है।

डॉ. शर्मा ने बताया कि मंगलवार शाम तक के आंकड़ों के अनुसार 1 करोड़ 62 लाख 95 हजार 718 व्यक्तियों को प्रथम डोज एवं 34 लाख 92 हजार 989 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार तक प्रदेश में 4 लाख 99 हजार 421 हेल्थकेयर वर्कर्स को पहली और 3 लाख 87 हजार 65 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी थी। इसी प्रकार 5 लाख 71 हजार 891 फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहली और 4 लाख 3 हजार 502 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी थी।

चिकित्सा मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 18 से 44 आयु वर्ग में 36 लाख 60 हजार 873 को पहली और 1 हजार 813 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसी प्रकार 45 से 90 आयु वर्ग में 60 लाख 65 हजार 648 को पहली एवं 9 लाख 26 हजार 283 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 54 लाख 96 हजार 885 को पहली एवं 17 लाख 74 हजार 326 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।

डा. शर्मा ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत बुधवार को प्रदेश ने 2 करोड़ वैक्सीनेशन के आंकड़े को छू लिया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्रतिदिन करीब 7 लाख वैक्सीन लगाने की क्षमता विकसित कर ली गई है। वैक्सीन डोजेज प्राप्त होने के साथ ही लगातार वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने बताया प्रदेश में वैक्सीन का वेस्टेज मात्र 0.8 प्रतिशत है एवं इसे शून्य करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे है।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS