15 मई सुबह 19 नए कोरोना पॉजिटिव उदयपुर में,आँकड़ा पहुँचा 343 !
अपडेट : सुबह 8 :38 पर उदयपुर CMHO दिनेश खराड़ी द्वारा भेजी गयी अपडेट में केवल 18 नए कोरोना पॉजिटिव होने की बात कही गयी है। जिसमे 01 माछला मगरा ,01 बड़ी होली (भूपालवाड़ी),01 भूपालपुरा,01 सेक्टर 14 ,01 फतहपुरा और 01 हैलावाड़ी,02 GMCH (पुरोहितो की मादडी और थूर बड़गांव ) ,03 बेदला, 01 शिवनगर स्कीम और 06 अम्बावगढ़ के निवासी है।
अपडेट : सुबह 8 :20 पर उदयपुर CMHO दिनेश खराड़ी द्वारा भेजी गयी अपडेट में केवल 18 नए कोरोना पॉजिटिव होने की बात कही गयी है। जिसमे 02 GMCH वाले रोगी थुर और बड़गाव के निवासी है।
उदयपुर में कोरोना रोगियों के मिलने का सिलसिला आज 15 मई 2020 सुबह से जारी है। सुबह 8 बजे मिली नई अपडेट में 199 लोगों की जाँचो में 181 नेगेटिव पाए गए है और 19 पॉजिटिव पाए गए है।
इस तरह उदयपुर में कुल आँकड़ा 343 पर पहुंच गया है।