उदयपुर में 24 मई की दिन में 12 बजे 18 नए कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि ,आँकड़ा पहुँचा 477 !
उदयपुर में कोरोना पॉजिटिव रोगियों के मिलने का सिलसिला आज 24 मई 2020 के दिन भी जारी है। दिन में 12 बजे उदयपुर CMHO दिनेश खराड़ी से मिली सुचना के मुताबिक 458 में से 440 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है और 18 व्यक्ति पॉजिटिव पाये गए है।
रोगियों में 1 रोगी गोवर्धन विलास ,1 रोगी पंचवटी (उक्त रोगी आलू फैक्ट्री कच्ची बस्ती से है जो कल ही चित्तौड़गढ़ से आया है),08 क्लोज कॉन्टेक्ट्स (कानोड़ की हवेली,मंडी की नाल और स्टाफ ) ,05 MBGH स्टाफ,01 रोगी आदर्श नगर,यूनिवर्सिटी रोड,1 रोगी प्रवासी (वल्लभनगर फ़िलहाल हॉस्पिटल में भर्ती ) और 1 रोगी प्रवासी (भीण्डर) से है।
इस तरह सुबह 12 बजे तक उदयपुर में कोरोना पॉजिटिव रोगियों का आंकड़ा 477 पहुँच गया है।