जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के लिए कनिष्ठ लेखाकार के 17 पद होंगे सृजित !
जयपुर, 14 अक्टूबर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अधीन 17 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालयों के लिए एक-एक कनिष्ठ लेखाकार का पद सृजित करने की स्वीकृति दी है।
गहलोत ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय के मुख्यालय पर तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी/साइकिल सवार के पदों की भी मंजूरी दी है। ये पद मुख्यालय पर नव-सृजित पद निदेशक, विशेष सचिव एवं संयुक्त सचिव के लिए स्वीकृत किए गए हैं।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
मुख्यमंत्री ने उक्त पदों के लिए ‘राजकीय व्यय में मितव्ययता’ परिपत्र के तहत शिथिलन भी प्रदान किया है।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk