रविवार को 17 नए कोरोना पॉजिटिव मिले उदयपुर में,आँकड़ा पंहुचा 379 !
उदयपुर में कोरोना रोगियों के मिलने का सिलसिला आज 17 मई 2020 के दिन सुबह से चालू है। सुबह 9:22 पर CMHO से मिली जानकारी के मुताबिक 529 में से 512 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है और 17 लोग पॉजिटिव पाए गए है। पॉजिटिव लोगों में से 1 सेक्टर 14 ,1 हॉट स्पॉट,1 आशुतोषपुरम (MP कॉलोनी ),1 पानेरियों की मादडी,2 खेरादीवाडा,2 माछला मगरा ,1 MBGH स्टाफ, 1 अमेरिकन हॉस्पिटल बेड़वास स्टाफ,1 अम्बावगढ़,1 वीरपुरा (सराड़ा ),1 बामनिया (सलूम्बर) ,3 बड़ा राजपुरा (कानोड़ )1 कुम्हार मोहल्ला (सलूम्बर) के निवासी है।
इससे पहले उदयपुर के लिए 16 मई 2020 का दिन राहत भरी ख़बर लेकर आया।पिछले दिनों से लगातार कोरोना संक्रमितों के मिलने से जहाँ प्रशाषन चिंतित था वहीँ उदयपुर के निवासी भी आशंकित थे। ऐसे में शनिवार को मात्र 8 लोगों की ही रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है।
शनिवार को 773 लोगों की कोरोना जाँच रिपोर्ट आयी जिसमे से मात्र 8 संदिग्ध कोरोना पॉजिटिव पाए गए और 765 संदिग्धों की रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव पायी गयी।
इस तरह शनिवार तक कुल 7308 लोगों की कोरोना जाँच की गयी है और 6946 लोग कोरोना नेगेटिव पाए गए है।
रविवार 17 मई 2020 की सुबह तक उदयपुर में कुल आँकड़ा 379 पर पहुंच गया है।