उदयपुर में 17 कोरोना संक्रमितों की शाम 05:10 पर पुष्टि, 2 डॉक्टर भी हुए संक्रमित !
उदयपुर में कोरोना पॉजिटिव रोगियों का आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ता चला जा रहा है ।उदयपुर में 22 जुलाई 2020 की शाम 05:10 पर 17 कोरोना पॉजिटिव रोगियों के मिलने की पुष्टि उदयपुर CMHO दिनेश खराड़ी द्वारा की गई है । 220 कोरोना जाँचो में से 203 व्यक्ति कोरोना नेगेटिव पाए गए है और 17 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।
संक्रमितों में से 11 क्लोज कॉन्टेक्ट्स है जिनमे से 5 व्यक्ति गायत्री नगर, सेक्टर 5 से,02 व्यक्ति हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी,गोवर्धन विलास से,01 व्यक्ति होली चौक, सेक्टर 6 से,02 व्यक्ति मैन बाज़ार,फतहनगर से और 01 व्यक्ति MBGH क्वार्टर से कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
वहीं 02 कोरोना वारियर डॉक्टर RNTMC/ MBGH से कोरोना संक्रमित पाए गए है।
3 नए केस में 01 व्यक्ति न्यू महावीर नगर, सेक्टर 4 से,01 व्यक्ति शिकारवाडी, गोवर्धन विलास और 01 व्यक्ति अहिंसापुरी ,फतहपुरा से कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वही 01 मुम्बई प्रवासी जगत (बम्बोरा) से कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
इससे पहले उदयपुर में 22 जुलाई 2020 की सुबह 09:53 पर 15 कोरोना पॉजिटिव रोगियों के मिलने की पुष्टि उदयपुर CMHO दिनेश खराड़ी द्वारा की गई थी । 1014 कोरोना जाँचो में से 999 व्यक्ति कोरोना नेगेटिव पाए गए है और 15 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
संक्रमितों में से 11 क्लोज कॉन्टेक्ट्स है जिनमे से 1 व्यक्ति द्वारिका अपार्टमेंट ,मनवाखेड़ा,10 व्यक्ति भीण्डर महाड ट्रस्ट,भीण्डर के निवासी है। 03 मुंबई प्रवासी जिनमे से 2 व्यक्ति शक्तावतों का गुडा से, 01 व्यक्ति छत्तीसगढ़ प्रवासी है और BSF कैंप ,राठोड़ो का गुडा,थुर (बड़गाँव) के निवासी है और 1 नया केस रेलवे कॉलोनी,खेमपुरा (प्रतापनगर) से कोरोना संक्रमित पाया गया है।
इस तरह उदयपुर में 22 जुलाई की शाम 05:10 पर उदयपुर में कोरोना संक्रमितों का कुल आँकड़ा 1045 हो गया है ।
Disclaimer: All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk. www.newsagencyindia.com will not be liable for any losses and/or damages in connection with the use of our website.