उदयपुर में कोरोना संक्रमित 15 और नए मरीज आए आज ,कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा पहुंचा '100' !
जहाँ उदयपुर में 8 मई 2020 की देर रात 11 बजे 6 नए कोरोना पॉजिटिव रोगियों के संक्रमण की पुष्टि हुई , वही आज सुबह कोरोना संक्रमित 15 नए मरीज होने की सुचना की उदयपुर CMHO दिनेश खराड़ी द्वारा पुष्टि हो गयी है। 15 नए कोरोना पॉजिटिव केस में 10 लोग काँजी का हाटा क्षेत्र से है और 5 अन्य जोगीवाड़ा के एक ही घर से है।
उदयपुर में कोरोना विस्फोट के कल यानि 8 मई 2020 के शुरुआती आंकड़ों ने उदयपुर वासियो का दिल दहला दिया। इसके बाद 58 नए कोरोना पॉजिटिव रोगियों के साथ अन्य 6 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरे आने लगी।लेकिन रात 8 बजे उदयपुर CMHO दिनेश खराड़ी ने कहा कि अन्य 5 रोगियों की जाँच रिपीट टेस्ट थे जिसने अलग लिस्ट में आने के कारण कंफ्यूजन पैदा कर दिया था । उस समय तक केवल 80 रोगियो के होने की बात कही जा रही थी।
लेकिन रात 9 बजे CMHO दिनेश खराड़ी ने बताया कि उदयपुर में आज तक केवल 79 कोरोना पॉजिटिव है और 1 नाम 58 वाले रोगियों की लिस्ट में रिपीट हो गया था।इसके बाद देर रात 11 बजे 6 नए कोरोना पॉजिटिव रोगियों के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। लेकिन 9 मई 2020 के दिन आज सुबह 15 और कोरोना संक्रमित नए मरीज मिलने की खबरों ने उदयपुर वासियों सहित प्रशाषण को परेशानी में डालने में कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन उदयपुर प्रशाषण जिम्मेदारी से इस विपदा को हराने में जुट गया है।