Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / महाराष्ट्र के औरंगाबाद में पटरी पर लोगों के ऊपर से खाली मालगाड़ी गुजरने से 14 मजदूरों की मौत !

clean-udaipur महाराष्ट्र के औरंगाबाद में पटरी पर लोगों के ऊपर से खाली मालगाड़ी गुजरने से 14 मजदूरों की मौत !
News Agency India May 08, 2020 05:06 AM IST

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में पटरी पर लोगों के ऊपर से खाली मालगाड़ी गुजरने से 14 मजदूरों की मौत !

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में पटरी पर लोगों के ऊपर से एक खाली मालगाड़ी गुजरने से 14 मजदूरों की मौत हो गयी है। जिन लोगों के साथ ट्रेन हादसा हुआ है ,वे सभी प्रवासी मजदूर थे। हादसा शुक्रवार तड़के सुबह 6 बजे के आसपास हुआ है । रेलवे अधिकारी के मुताबिक घटना दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) के नांदेड़ डिवीजन के जालना और औरंगाबाद के बीच की है। घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी और आरपीएफ की टीम्स पहुंच गई है।

ये सभी मजदूर जालना से भुसावल की ओर जा रहे थे। इन सभी प्रवासी मजदूरों को मध्य प्रदेश जाना था। सभी मजदुर रेलवे ट्रैक के किनारे-किनारे चल रहे थे। इसी दौरान थकान होने के बाद वे रेलवे ट्रैक पर ही सो गए थे।

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सरकार ने मार्च महीने के अंतिम दिनों में लॉकडाउन का ऐलान किया था। इसके बाद लाखों की संख्या में प्रवासी मजदूर विभिन्न राज्यों में जहां-तहां फंस गए थे। उसके बाद कई मजदूर पैदल ही घर के लिए निकल गए। हालांकि तीसरे चरण का लॉकडाउन घोषित होने के बाद केंद्र सरकार ने मजदूरों को उनके गृह राज्य पहुंचाने के लिए ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया था । रेलवे अभी तक एक लाख से भी ज्यादा मजदूरों को उनके घर तक पहुंचा चुकी है।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS