उदयपुर में सुबह 11 : 30 पर 13 नए कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि ,आँकड़ा पहुँचा 446 !
उदयपुर में कोरोना पॉजिटिव रोगियों के मिलने का सिलसिला आज सुबह जहाँ थमता नज़र आया वही दिन में 11 : 30 पर उदयपुर CMHO दिनेश खराड़ी से मिली सुचना के मुताबिक 313 में से 300 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है और 13 व्यक्ति पॉजिटिव पाये गए है।
रोगियों में 7 हॉट स्पॉट एरिया क्लोज कांटेक्ट ,01 MBGH स्टाफ,3 प्रवासी (1 मावली प्रॉपर से ,2 खेड़ी गाँव से) ,1 प्रवासी गोगुन्दा से और 1 पद्मावाडी (गोगुन्दा) से है।
इस तरह सुबह 11:30 तक उदयपुर में कोरोना पॉजिटिव रोगियों का आंकड़ा 446 पहुँच गया है।